Home छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में...

राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

0

राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नितिन नवीन 15 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर सुबह 9.40 बजे रायगढ़ के चिराईपानी स्थित ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10.20 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे। वे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.35 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 12.50 बजे विशेष विमान से पटना के लिए रवाना होंगे।