राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के तत्वावधान में *जिला जीपीएम* के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया में 28 से 30 नवंबर तक संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में आदिवासी कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा, जबकि समापन 30 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है।




