नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने संकटग्रस्त एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways) को जालान-कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा है. एनसीएलएटी ने मंगलवार (12 मार्च) को जेट एयरवेज की मॉनिटरिंग कमेटी को 90 दिनों के भीतर एयरलाइन के ओनरशिप को जेकेसी को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने जेकेसी को उसी अवधि के भीतर एक एयर ऑपरेटर का सर्टिफिकेट प्राप्त करने का भी निर्देश दिया. एनसीएलएटी ने 350 करोड़ रुपये की पहली किश्त के पेमेंट के लिए 150 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी (PBG) के एडजस्टमेंट की भी अनुमति दे दी.



