Home छत्तीसगढ़ जिले में मनाया गया रामौत्सव, सत्संग एवम संगीत के मनाया गया धूमधाम...

जिले में मनाया गया रामौत्सव, सत्संग एवम संगीत के मनाया गया धूमधाम से।

0

पेंड्रा। देशभर मे धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया। जहां रामनवमी में अयोध्या मे राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला रामनवमी था। जहां रामलला का सूर्य तिलक किया गया था। इसी शुभ अवसर पर पेंड्रा के शिव मंदिर मे स्वामी श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी के सानिध्य मे रामोत्सव मनाया गया था। जिसमे मातृ शक्तियों के द्वारा सत्संग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर हर्षोल्लाश के साथ रामोत्सव मनाया गया था। जिसमे मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका वैशाली पांडे, मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, सह संयोजिका मीनू पांडे, संतोषी गोस्वामी, विभा तिवारी, पुष्पलता तिवारी की उपस्थिति में रखा गया था। वहीं श्री आदिशक्ति माँ दुर्गा देवी मंदिर धनपुर मे नवरात्रि के अष्टमी के शुभ अवसर पर दुर्गावाहिनियों के द्वारा दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया एवम मातृशक्तियो के द्वारा सत्संग किया गया था। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, सरोज पवार, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका वैशाली पांडे, मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, सह संयोजिका मीनू पांडे, संतोषी गोस्वामी, विभा तिवारी, पुष्पलता तिवारी, शुभी गोस्वामी, मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, उषा गुप्ता, जिला सह संयोजिका मीनू पांडेय, संतोषी साहू, संतोषी गोस्वामी, रुकमणि तिवारी, रामेश्वरी धुर्वे, बजरंग दल के जिला संयोजक सागर पटेल, प्रकाश साहू, विनय पांडे, नवीन विश्वकर्मा, देवांस तिवारी सहित अधिक से अधिक दुर्गा वाहिनी एवम मातृशक्ति शामिल थे