Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा मैराथन का आयोजन पुलिस अधीक्षक ने हरी...

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा मैराथन का आयोजन पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का किया शुभारंभ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला-पुरुष धावकों को नगद राशि से किया गया पुरस्कृत

0

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आज पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत पेंड्रा के तत्वावधान में तिरंगे झंडे़ के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मल्टीपर्पस से शाला मैदान पेंड्रा से प्रारंभ होकर दुर्गा चौक होते हुए सेमरा तिराहा, फिर सेमरा तिराहा से वापस मल्टी पपर्स शाला मैदान पेंड्रा में समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन प्रारंभ होने के पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सभी धावको को संबोधित किया। उन्होने देश की एकता, अखंडता और देश प्रेम के लिए उन्हे प्रेरित किया। उन्होने देश को महान बनाने में युवा शक्ति को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जालान ने भी धावकों को संबोधित किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मैराथन के उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला-पुरुष धावकों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त मनीषा को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त यमुना नेताम को 2100 रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त पुष्पा को 1100 रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त राजेश मरावी को 5100 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त सागर को 2100 रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त सुरेंद्र सिंह को 1100 रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।