Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार जिले की 700 लखपति बहनों और...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार जिले की 700 लखपति बहनों और 100 कैडरों को सम्मान पत्र वितरण किया गया

0

109 महिला स्व सहायता समूहों का 1.97 करोड़ से अधिक राशि विभिन्न बैंकों के माध्यम से बैंक लिंकेज कराया गया

97 स्व सहायता समूहों को 14.55 लाख रुपए चक्रीय निधि और 134 महिला स्व सहायता समूहों को 94.95 लाख रुपए सामुदायिक निवेश निधि की राशि खाते में जारी किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लखपति बहनो की सम्मान हेतु देश भर में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न आजीविका गतिविधि करते हुए लखपति बनने का सफर तय किये उन सभी लखपति बहनों एवं कैडरों को सम्मान पत्र प्रदाय किया गया। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक जिला पंचायत डीआरडीए श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर के नेतृत्व में डोंगरिया, सरबाहरा, पतगवा तथा सभी कलस्टर केंद्रों में जिले के 12 एनआरएलएम संकुल संगठनों मे 700 लखपति बहनों का और 100 कैडरों को सम्मान पत्र वितरण किया गया।
जिला मिशन प्रबंधक श्री दुर्गा शंकर सोनी ने बताया राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिला स्व सहायता समूहो को विभिन्न आजीविका गतिविधि करने हेतु 109 महिला स्व सहायता समूहों का 1 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपये विभिन्न बैंकों के माध्यम से बैंक लिंकेज कराया गया। राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान ही जिले के 97 स्व सहायता समूहों को 14 लाख 55 हजार रूपये चक्रीय निधि की राशि और 134 महिला स्व सहायता समूहों को 94 लाख 95 हजार रूपये सामुदायिक निवेश निधि की राशि संबंधित समूहों के खाते में जारी किया गया। एनआरएलएम का उदेश्य है कि समूह की महिलाओ की विभिन्न आजीविका गतिविधि से आय एक लाख रुपए से अधिक हो ताकि वह लखपति बहना क्लब मे शामिल हो सके।
कार्यक्रम मे ज़िलें के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष मरवाही, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,किसान मोर्चा अध्यक्ष, सीईओ जनपद श्री संजय शर्मा, डीपीएम श्री विनीत दुबे, डी ओ श्री शम्भू गुप्ता, डी एस दाऊ, बीपीएम श्री अभिषेक, सुश्री मन्दाकिनी कौशरिया, एडीईओ श्री भीष्म नायक, श्रीमती चंद्र कला राज, समस्त पीआरपी, एफएलसीआरपी सक्रिय महिला, आरबीके समूह सदस्य एवम लखपति दीदी उपस्थित रही।