Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने खेल दिवस पर जिले के दिव्यांग तैराक रोहित को शहीद...

मुख्यमंत्री ने खेल दिवस पर जिले के दिव्यांग तैराक रोहित को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से किए अलंकृत

0

रोहित के बैंक खाते में 1.50 लाख रुपए हुआ अंतरित

*कलेक्टर ने उज्जवल भविष्य के लिए पुष्प गुच्छ देकर दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त गुरुवार को राजधानी रायपुर में जीपीएम जिले के दिव्यांग तैराक रोहित गोंड को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से किए अलंकृत किए। यह जूनियर वर्ग का सर्व श्रेष्ठ खिताब है। साथ ही रोहित के बैंक खाते में 1 लाख 50 हजार रुपए अंतरित किया गया।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज अपने कार्यालय में तैराक खिलाड़ी रोहित के उज्ज्वल भविष्य के लिए पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड, सचिव जिला दिव्यांग तैराकी संघ दिनेश सिंह दाऊ एवम दिव्यांग तैराक जंतराम पनिका उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि रोहित कुमार गोंड़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वर्ष 2021 में उदयपुर (राजस्थान) में दो गोल्ड मेडल, वर्ष 2022 उदयपुर में दो गोल्ड मेडल, वर्ष 2023 में गुवाहाटी में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।इसी तरह 29 से 31 मार्च 2024 तक 23 वीं राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल अकादमी ग्वालियर में आयोजित उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। वर्तमान में रोहित गांधीनगर (गुजरात) साईं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।