Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की उपस्थिति में 9 प्रधान पाठक और 135 सहायक शिक्षकों का...

कलेक्टर की उपस्थिति में 9 प्रधान पाठक और 135 सहायक शिक्षकों का किया गया युक्तियुक्तकरण

0

(गौरेला पेंड्रा मरवाही, 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा निर्देशों के तहत शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने की पहल के तहत शालाओं और शिक्षकों का युक्ति युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज कलेक्टर श्रीमती लीला कमलेश मांडवी की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षकों का काउंसलिंग कर युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। प्रधान पाठक की काउंसलिंग में सभी प्रधान पाठक उपस्थित रहे इसी प्रकार कुल सहायक शिक्षक 135 में तीन अनुपस्थिति 132 उपस्थित रहे। काउंसलिंग प्रक्रिया में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक के अतिशेष 9 एवं 135 कुल 144 को आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रधान पाठक शत प्रतिशत एवं सहायक शिक्षक में 132 उपस्थित हुए और उन्हें पदांकन पदस्थापना आदेश दिया गया। कलेक्टर श्रीमती मांडवी एवं एडीएम श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर श्री डी आर डाहीरे, श्री सुरेंद्र वैद मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिरमौर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी, संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रशांत राय सहायक संचालक, श्रीमती अनुपमा राजवाड़े, विद्यालय प्राचार्य श्री विजय वर्मा, अनिल वर्मा, सुधीर जैन, नरेंद्र तिवारी डीके पटेल, संजीव शुक्ल, रविंद्र चन्द्रा तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
काउंसलिंग प्रक्रिया के पूर्व एडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उपस्थित समस्त शिक्षकों से शासन की मंशा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य छात्र हित और प्रतिस्थापन प्रक्रिया पारदर्शी करने के बिंदुओं को रखा किसी भी शिक्षक प्रधान पाठक का कोई विरोध प्रदर्शित नहीं हुआ स्वेच्छा से चयन कर चयनित स्कूलों में पदस्थापना पर खुशी और संतोष जाहिर किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रथम दिवस सुदूर आदिवासी अंचल के मरवाही, गौरेला और पेंड्रा का कोई भी विद्यालय एकल शिक्षा की एवं शिक्षक विहीन नही रहा है। सभी स्कूल शिक्षकों से युक्त हो गए 144 सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों का सामान समायोजन हो गया 6 जून 2025 तक सभी सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अपने पद अंकित शाला में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इस प्रकार सभी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति हो जावेगी। 4 जून को प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, लिपिक की काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होगी।