गौरेला पेंड्रा मरवाही, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा से संबद्ध अटलबिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में अपनी माँ के नाम पर फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश जालान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा थे। अध्यक्ष सहित रमेश तिवारी अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, मोतीलाल जैन, अरुणा गणेश जायसवाल, पूरन छाबरिया कोऑर्डिनेटर अरपा सोन पर्यावरण, अजय राय विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य एवं प्राचार्य एल पी डाहिरे ने पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अमल दीप मिंज मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वप्निल मिश्रा मुख्य अभियंता सहित, शरद गुप्ता, महेश मिश्रा, पारस चौधरी, बालू राम ओग्रे, केके यादव, ओ आर कुरैशी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता बी एल पात्रे व कमलेश कुमार साहू ने किया।



