Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतनपुर में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतनपुर में भव्य योग शिविर का आयोजन

0

भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के नेतृत्व में मां महामाया धर्मशाला में हुआ आयोजन

रतनपुर, 21 जून:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के तत्वावधान में मां महामाया धर्मशाला परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में संकल्प लिया।

इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमति हर्षिता पांडेय, पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग, जिन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है।”

कार्यक्रम में योग गुरु के रूप में संतोष यादव एवं प्रमोद धीवर ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया एवं उनके लाभों की जानकारी दी।

मंच संचालन और आयोजन की व्यवस्था भाजपा मंडल की ओर से प्रभावशाली रही। प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस शिविर को एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तित्व:

मंडल अध्यक्ष -दुर्गा बबलू कश्यप

मंडल महामंत्री- ज्वाला कौशिक

प्रशांत यादव (मंडल महामंत्री)

रोहिणी बैसवांडे

ज्ञानेंद्र कश्यप

मनोज कश्यप (मंडल उपाध्यक्ष)

शिवेंद्र गुप्ता (मंडल मंत्री)

सुरेश सोनी, घनश्याम रात्रे, चंद्र कुमार जायसवाल

राधेश्याम पटेल, रविंद्र दुबे, दिनेश प्रभाकर

प्रेमलता तंबोली, तिरिथ पटेल, शिवानी सोनी

शंकर राव, रामा जायसवाल, संजय सोनी

सुधाकर तंबोली, दीपक विजय, मनोज सारथी

शीला गुप्ता, विनोद जायसवाल, नारायण, मनोज पटेल

शत्रुघ्न सूर्यवंशी, वासित अली, जय कश्यप

शांतिलाल, हीरा सिंह मरावी, घनश्याम कमलसेन

राहुल कश्यप, विजय श्री, कपिल तेजन, कुणाल

मुकेश यादव, नाथूराम, सुषमा कश्यप, दीपेश जलकारे

इसके अतिरिक्त समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण एवं आसपास के नागरिकगण इस पावन अवसर पर मौजूद रहे।

➡️ कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से समाज को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाना था, जिसे सभी ने खुले दिल से स्वीकार किया और आगे भी नियमित योग करने का संकल्प लिया गया।

राजकुमारी बिसेन
महामंत्री महिला मोर्चा