पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल के निर्देशन में थाना गौरेला द्वारा दिनांक 22 जून 2025 को ग्राम गांगपुर में “आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चलित थाना लगाया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा अपने स्टाफ – उप निरीक्षक रोहित डहरिया, सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण मिश्रा, एवं महिला आरक्षक बबिता सिंह के साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को निम्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी व समझाइश दी गई:
• भूमि विवाद: खेती का समय होने के कारण संभावित भूमि विवादों को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी गई कि आपसी विवादों से बचते हुए थाने में सूचना देकर समाधान निकालें।
• साइबर अपराध: साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।
• यातायात नियम: हेलमेट का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
• बाहरी व्यक्तियों की निगरानी: गांव में फेरी करने या संदेहास्पद गतिविधियों में संलिप्त बाहरी व्यक्तियों की सूचना थाने को देने की समझाइश दी गई।
• नशा मुक्ति: बच्चों व किशोरों को नशे से दूर रखने हेतु प्रेरित किया गया।
• नए कानूनों की जानकारी: नागरिकों को हाल ही में लागू नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
• विदेशी नागरिकों पर निगरानी: अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी/बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिलने पर थाने अथवा टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती राधा बाई, उप सरपंच श्री अखिलेश पांडेय, पंचगण, एवं ग्राम के महिला-पुरुष नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।




