Home छत्तीसगढ़ जिला एड्स नियंत्रण समिति, बिलासपुर के कर्मचारियों ने नव पदस्थ सीएमएचओ ...

जिला एड्स नियंत्रण समिति, बिलासपुर के कर्मचारियों ने नव पदस्थ सीएमएचओ डॉक्टर शुभदा गढ़ेवाल से की सौजन्य भेंट के शुभकामनाएं दी।

0

बिलासपुर, 26 जून/ जिले में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) श्रीमती शुभदा गढ़ेवाल से आज जिला एड्स नियंत्रण समिति बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुदृढ़ता की आशा जताई।
समिति नोडल अधिकारी डॉ गायत्री बांधी सहित अन्य सदस्यों ने सीएमएचओ को वर्तमान में संचालित एड्स जागरूकता कार्यक्रमों, परामर्श एवं परीक्षण सेवाओं, एआरटी केंद्रों (Anti Retroviral Therapy), तथा लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जिले में उच्च जोखिम समूहों तक सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए चल रही योजनाओं एवं नवाचारों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शुभदा गढ़ेवाल ने छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एड्स नियंत्रण एक महत्वपूर्ण चुनौती है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर में योगेश जडीया, सारिका, पुरुषोत्तम मरकाम,वृषभानु,संजय,राजेश तंबोली, गोपाल सिंगरौल,स्वप्निल राय,पूजा सिंहा, माजिद अली सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।