गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 जुलाई 2025/ समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत आज कार्यालय समाज कल्याण गौरेला में ग्राम पंचायत पकरिया के दिव्यांगजन श्री सहसराम पनिका को व्हीलचेयर और वरिष्ठ नागरिक श्रीमती बिमलेश साहू को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक समाज कल्याण सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




