Home छत्तीसगढ़ उल्लास नवभारत साक्षरता गीत“ का भव्य लोकार्पण

उल्लास नवभारत साक्षरता गीत“ का भव्य लोकार्पण

0

शिक्षिका मीनाक्षी केशरवानी को मिला रचनात्मक योगदान के लिए सम्मान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 जुलाई 2025/ शासकीय हाईस्कूल कुड़कई जिला जीपीएम में पदस्थ गणित व्याख्याता मीनाक्षी केशरवानी को एक बार फिर उनके रचनात्मक और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा रचित “उल्लास नवभारत साक्षरता गीत“ का भव्य लोकार्पण रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह के करकमलों द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष, रायपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केशरवानी को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। गीत में नई शिक्षा नीति, साक्षरता और सामाजिक चेतना का सुंदर समावेश किया गया है, जो जनमानस में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा। इससे पूर्व भी श्रीमती केशरवानी ने “हाथी बचाओ जागरूकता अभियान“ के अंतर्गत एक प्रेरणात्मक गीत की रचना की थी, जिसे विश्व योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम, जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लॉन्च किया गया था। उस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मतदान जागरूकता में भी उल्लेखनीय योगदान श्रीमती केशरवानी द्वारा तैयार किए गए छह मतदान जागरूकता गीतों को भी राज्य स्तर पर सराहा गया है। रायपुर की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले तथा कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उनके गीत रायपुर के ट्रैफिक सिग्नलों और डिजिटल बोर्ड्स पर भी प्रदर्शित किए गए, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ी। केशरवानी की रचनात्मकता, सामाजिक समर्पण और शिक्षकीय प्रतिबद्धता से न केवल उनका विद्यालय बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है। उनकी उपलब्धियाँ निश्चित रूप से भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी।