रतनपुर –शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी विकासखंड कोटा में भव्य शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके मुख्य अतिथि चंद्राणी कंवर सरपंच सेमरा, अध्यक्षता कृतिका पैकरा, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, विशिष्ट अतिथि फूलमत पैकरा पंच,सीमा ठाकुर सदस्य, व दीपक कहार पालक थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तेल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके हुआ।अतिथियों का सम्मान शाला के बाल कैबिनेट के विद्यार्थियों ने किया। शिक्षक दिवस के बारे में प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा- शिक्षक वह है जो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज में जीना सीखाएं। अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किये।
शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधान पाठक दिनेश कुमार पांडेय को अतिथियों के कर कमलों से ” शिक्षा गौरव सम्मान 2025 ” से सम्मानित करते हुए शाल, श्री फल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
दिनेश पांडेय नावाचारी शिक्षक, अनुशासित,सीमित संसाधन में उत्कृष्ट कार्य,शाला की बाउंड्री बाल बनवाने, शाला परिसर में हैंड पंप खुदवाने,उसमें मोटर लगवा कर रनिंग वाटर की व्यवस्था करवाने, बच्चों के लिए टेबल बेंच की व्यवस्था,शौचालय मरम्मत, शाला का रंग रोगन व सजावट,, वृक्षारोपण,योग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शत प्रतिशत परीक्षा फल देने के फल स्वरुप यह सम्मान मिला है।
शाला के शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल व देव कुमार लाश्कर को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच चंद्रानी कंवर ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए प्रबंध प्रधान पाठक के शाला व बच्चों के प्रति समर्पण को साधुवाद दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला लासकर, प्रकाश यादव, गीता कवर,इंजल, दीपाली,Shyd, आदित्य,हिमांशु,रागिनी,शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन दिनेश पांडेय व आभार ओमप्रकाश जायसवाल ने किया ।



