Home छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 सितंबर 2025/ जनपद पंचायतों के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित 3 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में 8 से 10 सितम्बर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समझ और पारदर्शी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के 48 सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। सदस्यों को विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों एवं तकनीकी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सुशासन के महत्व पर भी चर्चा की गई।