Home छत्तीसगढ़ खिलाड़ियों के लिए समर्पित एमेच्योर कबड्डी संघ कोटा का बैठक सम्पन्न

खिलाड़ियों के लिए समर्पित एमेच्योर कबड्डी संघ कोटा का बैठक सम्पन्न

0

विश्व प्रसिद्ध लोक खेल कबड्डी के लिए समर्पित एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन आँफ छत्तीसगढ़ के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवन गोबरीपाठ ( कोटा ) में एमेच्योर कबड्डी संघ ब्लाँक कोटा के कार्यकारिणी एवं खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण बैठक फेडरेशन आँफ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ. बसंत अंचल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लाँक अध्यक्ष विजय मसराम की अध्यक्षता तथा संरक्षक मनोहर लाल ध्रुव , प्रभु जगत , राजू सिदार , राजेन्द्र जगत , कौशल मसराम, रामायण पोर्ते, बलराम पैकरा , अश्वनी उद्देश , भूपेन्द्र जगत के विशिष्ट आतिथ्य में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना उपरांत शुभारंभ हुआ ।
बैठक में खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित एमेच्योर कबड्डी संघ के कार्यकारिणी एवं सेवक टीम को डाँ. बसंत अंचल द्वारा विधिवत शपथ कराया गया । कार्यकारिणी परिचय व सम्मान कार्यक्रम उपरांत डाँ . अंचल जी ने फेडरेशन के उद्देश्य , नियम एवं कर्तव्यों का विस्तृत जानकारी देते हुए भरोसा दिया गया कि किसी भी खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी नहीं होगा और न ही अनुचित कार्यवाही से ब्लाँक के खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर किया जायेगा । बैठक की अध्यक्षता करते हुए विजय मसराम ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संघ की ओर से खिलाड़ियों को आर्थिक मदद , ट्रेनिंग सुविधाएं और बेहतर कोचिंग – वातावरण मुहैया कराया जायेगा । उन्होने नई दिल्ली में 4 अक्टूबर से आयोजित सब जुनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लॉक से हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के आने – जाने की पूरी व्यवस्था स्वयं द्वारा किये जाने की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल ध्रुव ने एकजूट होकर माटी पुत्रों का खेल कबड्डी को विश्व स्तर ले जाने आव्हान किया। संरक्षक व जिला सदस्य प्रतिनिधि प्रभु जगत ने खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि ब्लाँक संघ में पूराने वरिष्ठ खिलाड़ी व खेल के लिए समर्पित विशिष्ट जनों की अच्छी टीम बना है। बहुत जल्द भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना खिलाड़ी हित में आवश्यक है।
बैठक का सफल संचालन सचिव हेमंत सिंह क्राँति द्वारा किया गया। कार्यकारिणी में किताब सिंह पैकरा, भानू प्रताप कश्यप, कन्हैया जगत , लखन लाल पैकरा , पवन मरकाम, महराज सिंह पैकरा , द्रोण जायसवाल, राजकुमार पोर्ते, तुलेश्वर मसराम , यशवंत प्रधान , अर्जुन सिंह जगत , संतोष पोर्ते, सहदेव यादव , सुदर्शन राजपूत तथा मीडिया प्रभारी मोहन वैष्णव, इमरान खान , सुन्दर दास मानिकपुरी को सर्व सम्मति से बनाया गया है । यह जानकारी सहसचिव पवन मरकाम ने दी है।