Home छत्तीसगढ़ विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने...

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने पर 11 बीएलओ सम्मानित

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 नवंबर 2025/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जीपीएम जिले में शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने पर 11 बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित बेक एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विक्रांत अंचल भी उपस्थित थे। सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र 24 मरवाही के भाग संख्या 121 साल्हेघोरी श्री देवी प्रसाद बंजारे, भाग संख्या 73 निमधा श्री प्रदीप जायसवाल, भाग संख्या 39 बहुटाडोल श्री सत्यनारायण करसायल, भाग संख्या 185 भदौरा श्रीमती स्वाती तिवारी, भाग संख्या 234 करगीखुर्द शैलेष कुमार साहू, भाग संख्या 98 खम्हलीकला श्री मनीष कुमार रौतेल, भाग संख्या 104 नेवसा श्रीमती पूर्णिमा सूर्यवंशी, भाग संख्या 163 देवरीकला श्री विनोद गिरी गोस्वामी, भाग संख्या 49 घुसरिया श्रीमती कमली मरावी, भाग संख्या 95 डाहीबहरा श्री महेन्द्र सोनी और विधानसभा क्षेत्र 25 कोटा के भाग संख्या 62 छोटकीरेवार श्री कुंवर सिंह बैगा शामिल हैं।