Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 363 गर्भवती महिलाओं की जांच :...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 363 गर्भवती महिलाओं की जांच : 146 में जटिलता की पहचान एवं उपचार

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 नवंबर 2025/प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 363 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 146 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं की पहचान कर उपचार किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष रूप से अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना तथा समय पूर्व जांच कर मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केन्द्रो में स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, महिला आरएमए स्टाफ नर्स एवं अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गयी थी।