Home छत्तीसगढ़ जंगल और सरहदी इलाकों में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी...

जंगल और सरहदी इलाकों में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन दिनों में 18 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की मशरूका जप्त

0

हरीश कुमार माड़वा

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही और बिलासपुर के सरहदी जंगल क्षेत्रों में लगातार संचालित हो रहे जुआ फड़ पर जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देश पर साइबर डीएसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के नेतृत्व में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 18 जुआरी गिरफ्तार किए गए और लगभग 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की मशरूका जप्त की गई है।

जिले के डोंगरीटोला, डुमरिया बांध और कठौतिया जंगल में चल रहे जुआ फड़ को जड़ से खत्म करने जिला पुलिस ने 22 से 24 नवंबर तक लगातार अभियान चलाया।

🔹 22 नवंबर — डोंगरीटोला बांध में कार्रवाई
पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
जप्ती: ₹ 9,250 नगद, ताश की गड्डी और एक दरी।

🔹 23 नवंबर — डुमरिया बांध क्षेत्र में दो रेड
📍 पहली कार्रवाई – खेत के पास डुमरिया बांध
3 आरोपी गिरफ्तार
जप्ती: ₹ 2,130, ताश और चटाई

📍 दूसरी कार्रवाई – भर्री डुमरिया बांध
3 आरोपी गिरफ्तार
जप्ती: ₹ 1,850, ताश और प्लास्टिक बोरी

🔹 24 नवंबर — कठौतिया जंगल में बड़ी कार्रवाई
जंगल में चल रहे भारी जुआ फड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की। कई जुआरी जंगल में भाग निकले, लेकिन 7 आरोपी गिरफ्तार हुए।

बड़ी जप्ती:

नकद: ₹ 54,800

मोबाइल: 03 (Vivo, Apple, OPPO)

वाहन: 02 कार (स्विफ्ट डिजायर, अर्टिगा), 05 मोटरसाइकिल
कुल मूल्य: ₹ 11,94,800

🔹 तीन दिन का कुल परिणाम
कुल कार्रवाई: 4

कुल गिरफ्तार: 18 आरोपी

कुल नगद जप्ती: ₹ 68,030

कुल आकलित जप्ती (वाहन, मोबाइल आदि सहित): लगभग ₹ 15 लाख

*जंगल क्षेत्रों में पुलिस का चुनौतीपूर्ण अभियान*
कठौतिया और भनवारटंक जैसे घने जंगलों में जुआ फड़ संचालित हो रहा था। कमजोर नेटवर्क और घुमावदार रास्तों का फायदा उठाकर जुआरी लगातार लोकेशन बदल रहे थे। सुरक्षा के लिए उन्होंने अलग से लड़कों को चौकसी में भी लगा रखा था।

लेकिन साइबर टीम और थाना गौरेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने उनकी सारी चालाकियों को नाकाम कर दिया।

कार्रवाई में शामिल टीम
थाना गौरेला प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह,
उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव,
एसआई मनोज हनोतिया,
ASI अशोक सोनवानी,
प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप,
आरक्षक हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

जिले के जंगल और सरहदी इलाकों में जुआ फड़ के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

*बाइट- सौरभ सिंह, थाना प्रभारी गौरेला*