Home छत्तीसगढ़ मरवाही में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, पारधी गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

मरवाही में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, पारधी गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

0

मरवाही थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 13 में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 9 दिसंबर 2025 को अज्ञात आरोपियों ने मात्र आधे घंटे में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 7.5 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मरवाही पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भोपाल (म.प्र.) के पारधी गैंग का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी महराणा पारधी (26 वर्ष) ने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से 19 हजार रुपये व एक मोबाइल जब्त किए गए।

मुख्य आरोपी पोंची उर्फ योगी पारधी, जसपाल सिंह पारधी तथा जेवरात खरीदने वाला आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में मरवाही थाना और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।