बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत 6600 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ आब एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



