Home छत्तीसगढ़ सिटी कोतवाली बिलासपुर की जबरदस्त कार्यवाही, आरोपी अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा नाबालिग...

सिटी कोतवाली बिलासपुर की जबरदस्त कार्यवाही, आरोपी अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन बेचता था, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त, बालकों के जीवन से खिलवाड़ करने पर जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज,

0

बिलासपुर l नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त, बालकों के जीवन से खिलवाड़ करने पर जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज, थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 30.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग गए, वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—
✔ 400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
✔ Buprenorphine & Naloxone Tablets (नशीली दवा)
✔ इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज
✔ नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ
✔ नकद 700 रुपये
जांच में पाया गया कि आरोपी इन इंजेक्शनों एवं दवाइयों को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता था तथा यह कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है।
आरोपी का यह कृत्य बालकों को नशीला पदार्थ देकर उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को खतरे में डालना पाया गया, जिस पर उसके विरुद्ध—
धारा 77 जेजे एक्ट (बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम)
धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👮‍♂️ सिटी कोतवाली पुलिस की अपील:
अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या नशे से संबंधित किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।