पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के निवास पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं देते परिजन एवं समर्थक।
बिल्हा छत्तीसगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के निवास पर सपरिवार पहुचे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिजनों व समर्थकों ने तिलक लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह के दौरान धरमलाल कौशिक ने उपस्थित बच्चों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा व संस्कार के महत्व के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिल्हा मंडल के पदाधिकार और परिवारजन, गणमान्य नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे।



