Home छत्तीसगढ़ महान विभूतियों को नमन कर राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा को दी शुभकामनाएँ...

महान विभूतियों को नमन कर राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा को दी शुभकामनाएँ : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन

0

रायपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के स्मृति मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी सहित राष्ट्र एवं संगठन के महान पथप्रदर्शकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके उपरांत श्री साहू छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नामांकन अवसर पर उपस्थित हुए और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती वर्मा अपने समर्पण, अनुभव और जनसेवा के संकल्प के साथ संसद के उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की आवाज़ को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगी तथा प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएँगी।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना ही हम सबका कर्तव्य है।