बिलासपुर जिला के कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमागोहन मोहली एवं तुलुफ के ग्रामीण हल्का मे पदस्थ पटवारी अंकित स्वर्णकार के विरूध्द शिकायत एवं स्थानांतरण करने की मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर पहुचें ग्रामीण भारी संख्या में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पहुचे फिर विधायक के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर महोदय से पटवारी अंकित स्वर्णकार के विरूध्द शिकायत दर्ज कराया ग्रामीणो ने कलेक्टर महोदय से चर्चा के दौरान बताया कि पटवारी पिछले 6 माह से लगातार मनमानी कर किसानों से दुव्र्यव्हार के साथ आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है फौती नामांतरण बटवारा सीमांकन जाति निवास सहित प्रत्येक कार्य के लिये खुलेआम मोटी रकम का मांग करता है धान के गिरदावरी भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों से हजारो राशि का मांग किया गया अनेक किसानों द्वारा राशि नही देेने पर 150 किसानों का धान का रकबा विलोपित या कम या त्रुटि कर धान बिक्री करने से जानबुझकर वंचित किया गया वही अन्य साहुकार जो धान का फसल नही बोये है उनका अवैध पंजीयन कर गलत लोगों का धान बिक्री करने मे फायदा पहुचाया गया है ग्राम के शासकीय भूमि से मिटटी निकालकर ठेकेदारों को लाखों में बेचा जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी के उक्त कारनामों की शिकायत तहसीलदार एवं एसडीएम से अनेक बार की गई है किन्तु पटवारी पर कोई भी कार्रवाई नही कि गई है पटवारी द्वारा उचीं पहुच होने का हवाला देकर ग्रामीणों को धमकाया चमकाया जाता है। आमागोहन के ग्रामीण राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उनके पिता के नाम पर 6 एकड़ भूमि दर्ज है जिस पर वे 1954 से काबिज थे पटवारी द्वारा जानबुझकर उनके भूमि को शासकीय मद में दर्ज कर दिया गया। ग्राम तुलूफ की राजकुवंर ने बताया कि उनका परिवार 4 पीढ़ियों से भूमि पर काबिज होकर निवासरत है पटवारी द्वारा पटटा बनाने के नाम पर राशि का मांग किया गया राशि नही देने पर मकान को तोड़ने का धमकी दे रहा है।
खोंगसरा निवासी भोला सिंह ने बताया कि उन्हे 3.5 एकड़ भूमि का वन अधिकार पटटा है जिस पर उन्होने केसीसी लोन भी लिया है पटवारी द्वारा मनमानी करते हुये शासकीय भूमि मेे दर्ज कर दिया गया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पटवारी के द्वारा क्षेत्रवासियों को किये जा रहे प्रताड़ना एवं गलत कार्यो की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का मांग किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्राप्त शिकायत की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने ग्रमीणों को आश्वास्त किया। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन राजस्व पखवाड़ा मना रही है वही ग्रामीणों को शिकायत लेकर 80 कि.मी दूर कलेक्टर कार्यालय आना पड़ रहा है संबंधित अधिकारी मौके पर ही कार्रवाई करते तो ग्रामीणों को जिले कार्यालय नही आना पड़ता।
कलेक्टर से मिलने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ नेता महेश दुबे ब्लाक अध्यक्ष बेलगहना, अश्वनी उददेश्य ब्लाक अध्यक्ष कोटा, अरूण त्रिवेदी विधायक प्रतिनिधि, शिवदत्त पाण्डेय वरिष्ठ कांग्रेसी, विधिराम सिदार, राकेश तिवारी, शिवदयाल निर्मलकर, रवि सिंह, चितरंजन शर्मा, मोनूदास, रामाधार कोल, शिवा उइके, गोवर्धन नेटी, जूगनू नूर खान, धनीराम, पोर्ते, देवलाल, कीर्ति मरकाम, लक्की, जावेद, सचिन केशरवानी सहित ग्रामीणजन पहुचें।



