Home छत्तीसगढ़ देवकी बाई एवं सावित्री कमार को मिला आयुष्मान कार्ड

देवकी बाई एवं सावित्री कमार को मिला आयुष्मान कार्ड

0

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत घटकर्रा के आश्रित ग्राम नागझर में आयोजित समाधान शिविर में कलेक्टर श्री बीएस उईके एवं स्वास्थ्य विभाग की सजगता और संवेदनशील पहल से श्रीमती देवकी बाई एवं श्रीमती सावित्री कमार को राजिम विधायक श्री रोहित साहू के द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। अब दोनों हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार कराना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। देवकी बाई एवं सावित्री कमार भी लंबे समय से स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने की पात्र थीं, लेकिन आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया एवं जानकारी के अभाव में आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दोनों महिलाओं की जानकारी का सत्यापन कर त्वरित प्रक्रिया पूरी की गई और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद दोनों महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि अब बीमारी की स्थिति में बेहतर उपचार की चिंता कम हो गई है। आर्थिक तंगी के कारण पहले बड़े अस्पतालों में इलाज कराने को लेकर डर बना रहता था, लेकिन अब शासन की इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here