Home छत्तीसगढ़ मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

0

विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में 17 जून से 19 जून तक आयोजित की गई है। शुभारंभ उपरांत विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमाय नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विधायक श्री मरपची ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से 12 वर्ष विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के कार्यो को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उददेश्य आम नागरिकों को शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी कार्यक्रमों तथा देश एवं प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रोशती तापश शर्मा, डॉ नीरज जैन, श्री निर्मल यादव, श्री भवानी प्रसाद गुप्ता, श्री कुबेर सिंह सर्राटी, श्रीमती गंगोत्री राठौर, श्री तापश शर्मा, श्री आदित्य गुप्ता, श्री दीपक शर्मा, श्री अजय राय, श्री शंकर चक्रधारी, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री राज कुमार पुरी, श्री छोटेलाल सोनी, श्री लूसन राठौर, श्री लिमेश्वर कुशवाह, श्री हेमराज राठौर सहित बड़ी संख्या में नागरिकों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें वित्तीय समावेशन, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में शौचालय निर्माण जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।