Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त

पेंड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त

0

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* पेंड्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बचरवार से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत एक लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना पेंड्रा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सोनू राठौर, उम्र 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।