Home छत्तीसगढ़ 25 अगस्त को सभी जिला में निकालेंगे टेट मुक्ति रैली

25 अगस्त को सभी जिला में निकालेंगे टेट मुक्ति रैली

0

*मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने सभी संवर्ग के शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आगामी 25 अगस्त को शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा एक बड़ा प्रांतीय आंदोलन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे। जिला जीपीएम में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मुकेश कोरी एवं तबरेज खान द्वारा ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको के लिए टीईटी की अनिवार्यता, पदोन्नति हेतु एवं सेवा सुरक्षा सहित

प्रमुख मांगें और मुद्दे शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा 25 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर रैली निकालकर ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम के नामसोप जाना है।इस ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं और मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

*टेट से मुक्ति की मांग-* शिक्षकों को ‘टेट’ (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाने की मांग इस आंदोलन का मुख्य एजेंडा है, सेवा की सुरक्षा व पदोन्नति हेतु टेट परीक्षा से राहत दिया जावे।

*पूर्व सेवा से पेंशन लाभ-* शिक्षकों के लिए पूर्ण सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूर्व सेवा अवधि को जोड़ते हुए पेंशन व अन्य हित लाभ दिए जाने की मांग की गई है।

*केंद्रीय वेतनमान-* राज्य के शिक्षकों को राज्य शासन केंद्रीय वेतनमान के समान लाभ देते हुए वेतन विसंगति को दूर करने का मुद्दा उठाया गया है।

*भर्ती नियमों में संशोधन-* 13 फरवरी 2026 के भर्ती व पदोन्नति नियम में शिक्षकों के लाभ सुनिश्चित कर आवश्यक संशोधन करने की मांग रखी गई है।

*बीएड ब्रिज कोर्स-* शिक्षकों की सेवा व पदोन्नति हेतु ब्रिज कोर्स के जरिए बी.एड. (B.Ed.) कराए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा इससे पहले भी शिक्षकों के हक में दो बड़ी महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करा चुका है-