दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, January 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    मनोरंजन

    Sohail Kathuria संग Hansika Motwani ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की तस्वीरे…

    Tarun PathBy Tarun PathDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आखिरकार वह सोहेल कथुरिया की दुल्हनियां बन गई हैं। एक्ट्रेस की शादी से पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जिसमें हंसिका और सोहेल दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही हंसिका की शादी से वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें दुल्हन बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    हंसिका ने अपनी शादी के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाला खूबसूरत लाल लहंगा चुना है। सट मेकअप माथे पर छोटा सा मांग टीका हाथों में कलीरे पहने हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोहेल कथुरिया ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में कपल को हाथों में हाथ पकड़े एंट्री करते देखा जा सकता  है। खुशी से दोनों के चेहरे की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई है।

    हंसिका मोटवानी की शादी के वीडियो फुटेज हंसिका ऑफिशियल नाम के फैन पेज से साझा किए गए हैं। एक वीडियो में हंसिका को लंबा घूंघट काढ़े फूलों की चादर नीचे जयमाल के लिए आते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

    हंसिका मोटवानी और सोहेल ने जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की है। यहीं पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन भी हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous ArticleRBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू…
    Next Article Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज…
    Tarun Path

    Related Posts

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने इस एक्टर संग रचाई शादी….

    January 27, 2023

    फराह खान ने टीना और प्रियंका की जमकर लगाई क्लास….

    January 27, 2023

    लंबे वक्त बाद एक्शन में मोड में दिखे सलमान खान..

    January 26, 2023

    Comments are closed.

    RO-12276/126
    RO-12276/126
    Ro. No. 12242/182
    Ro No. 12242/182
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.