Home छत्तीसगढ़ श्री सर्वेश्वरी समूह कोनी में धूमधाम से मनाई गई अघोरेश्वर जयंती

श्री सर्वेश्वरी समूह कोनी में धूमधाम से मनाई गई अघोरेश्वर जयंती

0

*झींगटपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा में 69 निशुल्क मच्छरदानियों बांटी गई*

*बिलासपुर।* श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी में शुक्रवार को अघोरेश्वर महाप्रभु की जयंती धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेवा व सामाजिक सरोकार के तहत ब्लॉक कोटा के ग्राम पंचायत झींगटपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा में ग्रामीणों के बीच 69 निशुल्क मच्छरदानियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने मंदिर में माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन, विधिवत पूजन और आरती के साथ किया गया। इसके बाद सद् गंथ सफल योनि का पाठ किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस आश्रम प्रांगण में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं व समूह से जुड़े सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।