छठ महापर्व पर यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह राहतभरी खबर है. जी हां, छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये तीनों ट्रेनें आज यानी 11 नवंबर से पटरी पर उतरेंगी.
रेलवे के मुताबिक, इनमें चेन्नई से दरभंगा, चेन्नई से बरौनी और पोदनूर से रक्सौल के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के चलने से दक्षिण भारत से बिहार जाने वाले छठ यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.
ट्रेन नंबर 06131: रेलवे के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दरभंगा के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन खड़गपुर, आसनसोल और बरौनी होकर जाएगी. रवाना होने का समय सुबह 11 बजे है.
ट्रेन नंबर 06133: यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से बरौनी के लिए चलेगी. यह ट्रेन खड़गपुर और आसनसोल होकर जाएगी. रवाना होने का समय रात 11:50 बजे है
ट्रेन नंबर 06135: पोदनूर से रक्सौल के लिए चलेगी. यह ट्रेन कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, काटपाडी, पेरंबूर, संबलपुर, धनबाद और बरौनी होकर जाएगी. रवाना होने का समय रात 8:20 बजे है.
बिहार जाने वालों को बड़ी राहत
रेलवे के इस फैसले से खासतौर पर तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी. छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर और परिवार के बीच त्योहार मनाने के लिए लौटते हैं. ऐसे में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर के ज्यादा विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. हालांकि, यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और ठहराव रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर चेक कर लें.
कब है छठ पूजा
13 नवंबर 2026: नहाय खाय
14 नवंबर 2026: खरना
15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026: सुबह अर्घ्य



