*बिलासपुर।* छत्तीसगढ़ कन्नौजे रजक समाज के प्रदेश प्रवक्ता एवं परिक्षेत्र परसदा भटगांव के संरक्षक डॉ. वीरेंद्र निर्मलकर को रजक कल्याण बोर्ड की केंद्रीय परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर तिफरा में छत्तीसगढ़ कन्नौजे रजक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भागबली निर्मलकर, प्रदेश महासचिव श्री परदेशी निर्मलकर, अधीनस्थ संभागीय अध्यक्ष श्री हिंसाराम निर्मलकर एवं भटगांव-बिल्हा क्षेत्र के संरक्षक श्री नंदकुमार निर्मलकर सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. वीरेंद्र निर्मलकर का सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, कन्नौजे रजक समाज परिक्षेत्र परसदा भटगांव के अध्यक्ष टीकाराम निर्णेजक के नेतृत्व में समाजजनों ने भी डॉ. निर्मलकर का स्वागत-अभिनंदन करते हुए बधाई दी। इस दौरान परिक्षेत्र के संरक्षक मोहन निर्णेजक, कोषाध्यक्ष मोहित रजक, सचिव बलराम रजक, जिला मीडिया प्रभारी जय रजक, रजक युवा संभागाध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पवन रजक, महादेव ज्वेलर्स के संचालक बबला निर्मलकर, संगठन सचिव दशरथ रजक, युवा संभाग उपाध्यक्ष विजय कर्ष एवं डॉ. दुष्यंत निर्मलकर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रजक कल्याण बोर्ड की योजनाओं एवं गतिविधियों को समाज के जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और उत्थान के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि डॉ. वीरेंद्र निर्मलकर अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन एवं बोर्ड के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए गौरव और उपलब्धि बताते हुए प्रदेशभर में खुशी जाहिर की गई।



