Home छत्तीसगढ़ कन्या भोज एवं यज्ञ के साथ नवरात्र पर्व का हुआ समापन गायत्री...

कन्या भोज एवं यज्ञ के साथ नवरात्र पर्व का हुआ समापन गायत्री परिवार एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संघ: दिनेश पांडेय

0

रतनपुर— गायत्री प्रज्ञा पीठ रतनपुर नवागांव में विक्रम संवत्सर 2081 चैत्र नवरात्रि पर्व पर विभिन्न अनुष्ठान किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा राष्ट्र एवं विश्व निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गायत्री मंदिर रतनपुर नवागांव में प्रतिदिन गायत्री मंत्र जाप, भजन, कीर्तन ,जस गीत, महा आरती का कार्यक्रम होता रहा है एवं मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्ज्वलित किया गया था।कन्या भोज एवं यज्ञ के द्वारा नवरात्र का समापन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डाली। कन्या भोज के द्वारा देवी माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया गया।मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दिनेश पांडेय ने कहा यज्ञ से विश्व की पृष्ठभूमि बनती है। दूषित वायुमंडल का परिशोधन होता है। वायुमंडल का परिशोधन से मानव समाज का विचार उच्च होता है, जिससे सभ्य समाज व स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। गायत्री मंत्र के हवन से पूरे दुनिया को सद्बुद्धि मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शेष देव मिश्रा, शुकदेव कश्यप, शिवचरण साहू ,राम चरण साहू ,विष्णु चरण सिंह ,बलदेव धीवर,रमेश धीवर ,राजू धीवर ,डॉ महेंद्र कश्यप, एन के तिवारी, पूर्णिमा जायसवाल, जितेंद्र यादव ,मुकेश श्रीवास्तव ,रविंद्र सोनी एवं गायत्री परिवार के सभी सदस्य शामिल थे।