गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 दिसम्बर 2025/ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन पर आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में सुशासन दिवस मनाया गया। यह दिन सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षक एवं छात्र प्रशिक्षणार्थियो ने अटल जी के जीवन और उनके सुशासन के आदर्शों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों में प्रीतम कोशले, पुष्पांजलि खान, सृष्टि नामदेव, गनेशिया ओट्टी ने भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियो में भाग लिया। इसका उद्देश्य शिक्षक विद्यार्थियों में सुशासन और राष्ट्रीय सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी एवं डाइट के प्रचार्य जे पी पुष्प ने अटल जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सुशासन के आदर्श आज भी देश और प्रदेश के लिए पथप्रदर्शक हैं, पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके आदर्शों का अनुकरण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में के पी राव, ममता चक्रवर्ती, शांति पेन्द्रो सहित समस्त डाईट स्टाफ छात्राध्यापक शिक्षक उपस्थित रहे।



