गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 दिसंबर 2025/ सुशासन दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुदेशीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य आर एस आर्मो की उपस्थिति में भाषण और कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोहित खांडेकर ने अपने भाषण में अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन परिचय विस्तार से बताया एवं साहिल श्रीवास ने सुशासन का महत्व एवं उसमें अटल जी का योगदान बताया कि शासन का अर्थ केवल सत्ता का संचालन नहीं बल्कि आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अटल जी अकसर कहते थे कि सरकारें आती जाती रहती है, लेकिन देश रहना चाहिए यह कथन उनकी राष्ट्र प्रथम की सोच को स्पष्ट करता है। शौर्य जायसवाल ने रग हिन्दू मेरा परिचय तथा अमित नामदेव ने गीत नया गाता हूँ कविता प्रस्तुत किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी पहले ही भविष्य की योजना बना लिए थे, जिसे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सभी कर्मचारी जुड़े एवं बच्चे भी अपने घर में सौर पैनल लगवाए जिससे बिजली बिल में छूट मिलेगी। परीक्षा में बहुत तनाव होता है तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अतः आप सभी बच्चे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 5 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन अवश्य कर ले। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दुर्गेश दुबे व्याख्याता ने किया एवं आभार प्रदर्शन पवन राठौर ने किया।



