Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में...

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम

0

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 4600 पूर्ण आवासों में हुआ गृह प्रवेश*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ में हर परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जांजगीर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही परिवारों को उनके नवनिर्मित पक्के आवासों की सौगात देते हुए गृह प्रवेश कराया गया। इसी कड़ी में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण किए गए 4600 आवासों में हितग्राही परिवारों ने विधिवत गृह प्रवेश किया। नवनिर्मित पक्के आवासों में प्रवेश के साथ ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुरक्षित एवं स्थायी आवास का सपना साकार हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। योजना से न केवल परिवारों को प्राकृतिक आपदाओं एवं असुरक्षित आवास की चिंता से राहत मिली है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सम्मान और बेहतर जीवन-परिस्थितियों का आधार भी मजबूत हुआ है। 4600 परिवारों के लिए गृह प्रवेश का यह अवसर उनके जीवन में नई खुशियों और उम्मीदों की शुरुआत का प्रतीक बना। पक्की छत के साथ इन परिवारों को सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव मिली है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रतिबिंबित करती है।