Home छत्तीसगढ़ सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद-बीज का उठाव कराने कलेक्टर ने दिए...

सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद-बीज का उठाव कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

0

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भर्रीडांड़ का निरीक्षण कर समिति प्रबंधक से खाद-बीज का भंडारण, उठाव एवं आवश्यकता कितनी है के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समिति में आए किसानों से चर्चा की और उनके केसीसी कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने केसीसी कार्ड से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से किसानों को वितरित किए जा रहे धान बीज के किस्मों के बारे में पूछा और किसानों को आवश्यकतानुसार खाद बीज का उठाव कराने के लिए प्रेरित करने कहा।